Breaking News

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड: रामपुर से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर छापेमारी

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़ी जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। ईडी की टीमें सहारनपुर के साथ रामपुर और दिल्ली में भी एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। सहारनपुर में हसनपुर चुंगी स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय समेत अन्य ठिकानों पर दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। एक सर्राफ के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है।

रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में कार्रवाई
ईडी की यह कार्रवाई आजम खान से जुड़े जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित धनशोधन जांच के तहत बताई जा रही है। जांच एजेंसी की टीमें अलग-अलग स्थानों पर वित्तीय लेनदेन, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के अलावा दिल्ली में कुल 10 ठिकानों पर तलाशी की सूचना है।

सहारनपुर में सीए और सर्राफ के यहां पहुंची टीम
सहारनपुर में हसनपुर चुंगी स्थित सीए के कार्यालय पर ईडी की कार्रवाई हुई। इसके अलावा एक सर्राफ के आवास पर भी टीम ने पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया है। ईडी की कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर लोगों की आवाजाही पर भी निगाह रखी गई।

सरकारी ठेकों की रकम से जुड़ी जांच की चर्चा
मामले को लेकर आरोप है कि रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए सरकारी ठेकों से प्राप्त रकम को कथित तौर पर अन्य माध्यमों से विश्वविद्यालय के निर्माण में लगाया गया। ईडी की लखनऊ टीम इसी वित्तीय लेनदेन और धनशोधन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि छापेमारी के दौरान अभी तक क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री बरामद हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

दस ठिकानों पर एक साथ चल रही कार्रवाई
ईडी की कार्रवाई बुधवार सुबह शुरू हुई और रामपुर, सहारनपुर तथा दिल्ली में एक साथ जारी रही। जांच एजेंसी जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बरामद दस्तावेजों और जांच से सामने आने पर ही तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

About NW-Editor

Check Also

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, राइफल से खुद को मारी गोली

सहारनपुर। शहर में एक पुलिसकर्मी के परिवार में उस समय हड़कंप मच गया, जब उसकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *