Breaking News

“गर्लफ्रेंड की सगाई के बाद बेंगलुरु के 26 वर्षीय जिम ट्रेनर ने किया सुसाइड, पुलिस जांच जारी”

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार को एक 26 साल के जिम ट्रेनर और बॉडीबिल्डर ने सुसाइड कर लिया। यह कदम उसने तब उठाया, जब उसे उसकी गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसकी कहीं और सगाई हो गई है। किरण नाम के इस 26 साल के 26 साल के बॉडीबिल्डर ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका और उसकी मां को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। तीन सालों से रिलेशनशिप में थे नॉर्थ बेंगलुरु के महालक्ष्मी गेलेयारा बालागा लेआउट में रहने वाला किरण के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि दोनों करीब तीन सालों से रिलेशन में थे। प्रेमिका ने करीब 15 दिन पहले उसे अपनी सगाई के बारे में बताया था। इतना ही नहीं, उसे शादी का निमंत्रण कार्ड और शादी की साड़ी भी दिखाई थी। इसी बात से हत होकर किरण ने शनिवार को अपने कमरे में फांसी लगा लगी।

वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारी कर रहा था: किरण के परिवार ने पुलिस को यह भी बताया कि वह वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारी कर रहा था और अपनी प्रेमिका के लिए तोहफा भी खरीदने वाला था। लेकिन, उसकी शादी की खबर सुनकर पूरी तरह टूट गया था। शनिवार शाम को घर लौटने के बाद किरण ने अपनी मां से एक सफेद कागज और पेन मांगा। जब मां ने इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि जिम में आने वाले कुछ लोगों के पैसों के लेन-देन का हिसाब लिखना है।

सुसाइड नोट में लगाए आरोप: इसके बाद किरण ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। काफी देर तक जवाब न मिलने पर परिवार वालों ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ कर कमरे में दाखिल हुए तो किरण को फंदे से लटकता देखा। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस घर पहुंची, तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें किरण ने प्रेमिका और उसकी मां को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। किरण ने सुसाइड नोट में अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी लिखा था।

अपनी कमाई से प्रेमिका के घर का लोन भी चुकाया था : परिवार वालों ने आरोप लगाया कि किरण ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा अपनी प्रेमिका के घर का लोन चुकाने में भी खर्च किया था। वह उससे बहुत प्यार करता था और जल्द ही उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, प्रेमिका ने उसे धोखा देकर किसी और लड़के से सगाई कर ली। किरण नॉर्थ बेंगलुरु में बहुत फेमस था और कई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुका था। परिवार की शिकायत पर महालक्ष्मी लेआउट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

IT अफसरों के सामने बिजनेसमैन CJ रॉय ने खुद को मारी गोली; हालात से टूटे; मौके पर मची अफरा-तफरी

बेंगलुरु के एक जाने-माने बिजनेसमैन सीजे रॉय की मौत की सनसनीखेज खबर सामने आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *