फतेहपुर पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें दहेज हत्या की आरोपी महिला, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और अन्य वांछित अपराधी शामिल हैं। सभी गिरफ्तारियां 28 अक्टूबर, 2025 को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गईं।
थाना खागा पुलिस ने मु0अ0सं0 393/2025 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त हासिम पुत्र छेद्दू (उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी नट का डेरा हरदो, थाना खागा) को तिलकापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। हासिम का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें चोरी, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया गया।इसी क्रम में, थाना हथगांव पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्ता सन्नो देवी पत्नी रामबाबू (उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम संरायसाबा नगरा) को गिरफ्तार किया। सन्नो देवी पर मु0अ0सं0 189/25 धारा-85/80(2) बीएनएस व 3/4 डी०पी० एक्ट के तहत मामला दर्ज था। उसे भी न्यायालय भेजा गया।थाना खखरेरू पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अरविंद पुत्र विनोद कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम चकनारा, थाना मंझनपुर, कौशाम्बी) को गिरफ्तार किया। अरविंद पर मु0अ0सं0-243/2025 धारा 56(1),137(2),87 बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप थे। उसे भी न्यायालय में पेश किया गया।इसके अतिरिक्त, थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मु0अ0सं0 194/2025 धारा- 87/137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शिव कुमार पुत्र नरेन्द्र (उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी ग्राम अल्लीपुर(कटरा), थाना सुल्तानपुर) को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
News Wani
