प्रतापगढ़ :थाना रानीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लूट, धोखाधड़ी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में किया गया थाना प्रभारी रानीगंज प्रभात कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा वांछित अभियुक्तों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर मु0अ0सं0 01/2026, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, थाना फतनपुर से संबंधित ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को थाना रानीगंज क्षेत्र अंतर्गत कहला बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: भाष्कर सिंह
पिता: राम सिंह
निवासी: गौरा पूरेबदल, थाना फतनपुर
जनपद: प्रतापगढ़
उम्र: लगभग 25 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 09/2023: धारा 392, 341, 411 भा.दं.वि.
मु0अ0सं0 34/2024: धारा 323, 504, 506, 324 भा.दं.वि.
मु0अ0सं0 127/2025: धारा 317(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस एवं 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम
(सभी मामले थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह, उ0नि0 राकेश चौरसिया, कां0 नारायण जी, कां0 मुकेश पटेल, कां0 रुद्रांश चौबे, कां0 योगेन्द्र यादव एवं चालक हे0का0 मनोज कुमार भटनागर (थाना रानीगंज)।
स्पेशल टीम: उ0नि0 लक्ष्मी कान्त सेंगर, हे0 कां0 महेश कुमार सिंह, कां0 सुनील कुमार, कां0 वीरेन्द्र यादव एवं चालक हे0 कां0 कमलेश यादव।
News Wani
