Breaking News

मुंब्रा में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

संवाददाता- *सैयद समीर हुसैन*

ठाणे के मुंब्रा इलाके में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए अब ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह एक्शन मुड में नज़र आ रही है। सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण, अवैध रिक्शा संचालन, सड़क किनारे खड़ी गैरकानूनी गाड़ियां और युवाओं द्वारा किए जा रहे खतरनाक स्टंट्स पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले ऐसा लगता था कि मुंब्रा में ट्रैफिक विभाग सक्रिय नहीं है, लेकिन हाल ही में ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अतुल आहिर के आने के बाद स्थिति बदलती दिख रही है। अब शहर के अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बाइक स्टंट करने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, मुंब्रा में पहले यह भी देखने को मिलता रहा है कि जब भी किसी पर कार्रवाई होती है, तो किसी न किसी जनप्रतिनिधि या सामाजिक व्यक्ति का दबाव अधिकारियों तक पहुंच जाता है, जिससे कार्रवाई प्रभावित होती है। लेकिन इस बार ट्रैफिक विभाग सख्ती के साथ काम करता नज़र आ रहा है।शहरवासियों की नज़र अब ट्रैफिक विभाग और विशेष रूप से वरिष्ठ अधिकारी अतुल आहिर पर टिकी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि इस सख्ती से मुंब्रा में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा। बढ़ती आबादी के साथ शहर में सुधार की जरूरत भी बढ़ गई है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर को स्वच्छ रखने के लिए नागरिकों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।मुंब्रा में ट्रैफिक सुधार के लिए अधिकारियों को दिए गए विशेष अधिकार ठाणे जिले के मुंब्रा क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत स्थानीय अधिकारियों को सक्रिय रूप से काम करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में ट्रैफिक अधिकारी अतुल आहिर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें विशेष रूप से ठाणे ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर पंकज नवनाथ शिरसाठ द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में कहीं भी ट्रैफिक की समस्या नहीं होनी चाहिए। कमिश्नर पंकज नवनाथ शिरसाठ ने कहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने पड़ेंगे, वे उठाए जाएंगे। इसके साथ ही जिले के सभी स्थानीय ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को आधिकारिक अधिकार प्रदान किए गए हैं, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ प्रभावी कार्रवाई कर सकें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जहां उनकी आवश्यकता होगी, वहां वे स्वयं उपस्थित रहेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए अतुल आहिर अब मुंब्रा क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रशासन की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में मुंब्रा सहित पूरे ठाणे जिले में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

About NW-Editor

Check Also

8वीं पास ‘साइबर किंगपिन’ मजहर आलम गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का ठगी साम्राज्य

मुंबई पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय मजहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *