Breaking News

आसलपुर में गूंजा स्कूल चलो अभियान का बिगुल

– रैली ने जगाई शिक्षा की अलख, नामांकन बढ़ाने का संकल्प
– जागरूकता रैली निकालते कंपोजिट स्कूल के बच्चे।
फतेहपुर। विकास खंड बहुआ के अंतर्गत कंपोजिट स्कूल आसलपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित जागरूकता रैली का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह आयोजन क्षेत्र में शैक्षिक जागरूकता की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ और पूरे सेवित क्षेत्र में शिक्षा के प्रति नई चेतना का संचार किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हसवां विकास पासवान एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान आसलपुर बुद्धप्रकाश मौर्य की उपस्थिति में रैली को विशेष ऊर्जा मिली। अपने संबोधन में अतिथियों ने शिक्षा को समाज की रीढ़ बताते हुए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जन-जागरूकता पर जोर दिया। रैली का नेतृत्व इंचार्ज प्रधानाध्यापक पंकज पासवान ने किया। शिक्षक शुभम शर्मा, राजसिंह, अरुणेश कुमार तिवारी, पूजा श्रीवास्तव, शांभवी सिंह, धीरेंद्र सिंह, सीमा सिंह एवं रेखा देवी के सहयोग से निकली यह रैली पूरे क्षेत्र में शिक्षा के नारों से गूंज उठी। रैली के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोगों को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने न केवल अभिभावकों को जागरूक किया, बल्कि बच्चों में भी विद्यालय जाने के प्रति उत्साह और नई प्रेरणा का संचार किया। यह आयोजन बाल अधिकारों और सर्वशिक्षा के संकल्प को मजबूत करने वाली एक उत्कृष्ट पहल के रूप में सामने आया, जिसने क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *