Breaking News

बांदा में तिंदवारी रोड स्थित अमरोन बैटरी के गोदाम में लगी भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। तिंदवारी रोड स्थित बड़े बाईपास के पास एक बैटरी गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई देने के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की करीब आठ गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के लिए अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान गोदाम के ऊपर रह रहे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल कर्मियों और प्रशासनिक टीमों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के कारण और गोदाम में हुए नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में जनगणना ड्यूटी से प्रभावित हो सकती है स्कूलों की पढ़ाई, सैकड़ों परिषदीय विद्यालयों पर संकट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से बांदा जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *