Breaking News

मारपीट के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, अजनर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की कार्रवाई, वर्ष 2021 के मुकदमे में जारी था गिरफ्तारी वारंट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, महोबा। जिले में अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अजनर थाना पुलिस ने मारपीट के एक पुराने मामले में वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए वारंटी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, महोबा की अदालत में विचाराधीन क्रिमिनल केस संख्या 2998/2021 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने उद्दू उर्फ उदयसिंह (25 वर्ष), पुत्र किस्सू, निवासी ग्राम घंघौरा, थाना अजनर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कीं और वारंटी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।

About NW-Editor

Check Also

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने धूमधाम से मनाया दशहरा मिलन एवं सम्मान समारोह, गीतिका अग्रवाल रहीं प्रथम

महोबा। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में शहर के एक पैलेस में दशहरा मिलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *