Breaking News

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर कमेटी बनाने के निर्देश

– भाजपा नगर दक्षिणी की मासिक बैठक में हुई चर्चा
– नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते अतिथि।
फतेहपुर। भाजपा नगर दक्षिणी की मासिक बैठक प्रदेश नेतृत्व के अनुसार एक होटल में मंडल उपाध्यक्ष विश्वास मिश्रा बेटू के सहयोग से आयोजित की गई। जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रम बूथ प्रबंधन और कार्यक्रम दायित्व सभी पदाधिकारी को दिए गए। प्रदेश और जिला के दिशा निर्देश का पालन और बूथ स्तर की कमेटी बनाने की लिए आवश्यक निर्णय लिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता, मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी ओम मिश्रा, विशिष्ट अतिथि सुशील तिवारी, जय प्रकाश सिंह, रितेश गुप्ता, जसवंत गिहार कार्यक्रम संचालन चंदन सिंह चौहान, लकी द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम आयोजक विश्वास मिश्रा ने मुख्य अतिथियों का माला एवं भगवा पटका व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी माला, पटका व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्य योजना पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने आपस में चर्चा करते हुए मंडल प्रभारी ओम मिश्रा व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने सभी को कार्य वितरित किए गये। मासिक बैठक में ओम मिश्रा, जयप्रकाश सिंह फौजी, सुशील तिवारी, अतीश पासवान, दिनेश गुप्ता, विश्वास मिश्रा, रज्जन गुप्ता, नागेश सिंह, एस गुप्ता, गौरी लोधी, चन्दन सिंह चौहान, लकी द्विवेदी, रीना दीक्षित, विवेक नागर, रामा पासवान, नीरज सिंह, शैलेन्द्र मौर्य, नईम अहमद, अंकुर तिवारी, अजय मौर्य, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने बिंदकी कोतवाली में की जनसुनवाई

– परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *