हमास-इजराइल के बीच बड़ी डील: 20 बंधक हुए रिहा, 250 फिलिस्तीनी कैदियों की होगी रिहाई; ट्रंप करेंगे इजराइली संसद को संबोधित

हमास ने सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है। इन्हें 7 और 13 के दो बैच में छोड़ा गया। हमास ने इन्हें रिहा कर रेडक्रॉस को सौंपा। पहले बैच के 7 बंधक इजराइल पहुंच चुके हैं, जबकि दूसरा बैच रास्ते में है। हमास के पास अब कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं है। हमास आज ही 28 इजराइली शवों को भी सौपेगा। इसके बदले में इजराइल आज 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

इजराइली सेना ने कहा कि इसके लिए जरूरी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इजराइल पहुंचे हैं। खुद बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें रिसीव करने बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंचे। ट्रम्प अब से थोड़ी देर में इजराइली संसद को संबोधित करेंगे।

बंधकों की रिहाई से जुड़ी तस्वीरें…

रेड क्रॉस की गाड़ियां इजराइली बंधकों को लेकर गाजा सिटी से रवाना हुईं।
रेड क्रॉस की गाड़ियां इजराइली बंधकों को लेकर गाजा सिटी से रवाना हुईं।
इजराइल की राजधानी तेल अवीव के बंधक चौक पर हजारों की संख्या में इजराइली नागरिक मौजूद हैं।
इजराइल की राजधानी तेल अवीव के बंधक चौक पर हजारों की संख्या में इजराइली नागरिक मौजूद हैं।
तस्वीर हमास के कैद से रिहा हुए बंधकों को ला रहे इजराइली सैन्य काफिले की है।
तस्वीर हमास के कैद से रिहा हुए बंधकों को ला रहे इजराइली सैन्य काफिले की है।
बंधक की रिहाई से पहले खान यूनिस में तैनात हमास के सदस्य।
बंधक की रिहाई से पहले खान यूनिस में तैनात हमास के सदस्य।
बंधक निम्रोद कोहेन की मां विकी कोहेन (कार में हाथ हिलाते हुए), अपने बेटे की होने वाली रिहाई की खुशी मनाते हुए।
बंधक निम्रोद कोहेन की मां विकी कोहेन (कार में हाथ हिलाते हुए), अपने बेटे की होने वाली रिहाई की खुशी मनाते हुए।
बंधकों के स्वागत में इजराइल के समुद्र तटों पर वेलकम होम लिखा गया।
बंधकों के स्वागत में इजराइल के समुद्र तटों पर वेलकम होम लिखा गया।
रविवार रात से ही इजराइली नागरिक बड़ी संख्या में राजधानी तेल अवीव में जुटे हुए हैं।
रविवार रात से ही इजराइली नागरिक बड़ी संख्या में राजधानी तेल अवीव में जुटे हुए हैं।
तस्वीर इजराइली बंधक एतान हॉर्न के परिवार वालों की है। वे एतान की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।
तस्वीर इजराइली बंधक एतान हॉर्न के परिवार वालों की है। वे एतान की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

PTI का अलर्ट: इमरान खान को जेल में तुरंत इलाज नहीं मिला तो हो सकते हैं अंधे

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बुधवार को अदियाला जेल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *