Breaking News

भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

– 1947 में भारत विभाजन पर बड़ी संख्या में हुआ लोगों का विस्थापन: राहुल
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश कार्य समिति सदस्य।
फतेहपुर। शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरूवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान हुई हिंसा की विस्तृत चर्चा की।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि 1947 में भारत के विभाजन के कारण इतिहास का सबसे बड़ा विस्थापन हुआ। जिसमें 1.5 करोड से अधिक लोग अपने घर द्वार छोड़ने को मजबूर हुए। दशकों तक यह दर्दनाक कहानियां न बोलीं गईं न लिखी गईं और न ही सरकारी स्मृति का हिस्सा बनीं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पन्द्रह अगस्त को घोषणा किया कि चैदह अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा ताकि राष्ट्र उन पीड़ितों को श्रद्धांजलि दे सकें जिन्हें दशकों तक भुला दिया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने उपस्थित लोगों के साथ कार्यालय में स्थित विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ ज्ञानेंद्र सचान ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन सहसंयोजक मनोज मिश्रा मनु ने किया। कार्यक्रम में उदय लोधी, सुशील सिंह चन्देल, नीरज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, विमलेश पांडेय, ओम् मिश्रा, रवींद्र पाल सिंह, ज्योति प्रवीण, अमित शिवहरे, अभिषेक शुक्ला, विजय प्रताप सिंह, मधुराज विश्वकर्मा, अजय सिंह रिंकू लोहारी, विक्रम सिंह चंदेल, स्वरूप राज सिंह जूली, आरके पाल फौजी, सौरभ अग्निहोत्री, दीपक दुबे, जयदेव सिंह गौतम, अविनाश मौर्या, विनोद गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *