– सरकार की नीतियों, उपलब्धियों एवं योजनाओं की मिली जानकारी
– क्यू आर कोड स्कैन कर लोगों ने दिए सुझाव
– चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सेवा पर्व पर प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 पर आधारित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से पं0 अटल बिहारी बाजपेयी पार्क में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला महामंत्री उदय लोधी, अर्चना त्रिपाठी, मनोज गांधी, विक्रम सिंह चंदेल, विनोद गौतम समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन कर समापन की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाएं, नीतियों, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के योजनों, नीतियों का समागम है। जो प्रधानमंत्री के विकसित राष्ट्र की जीवंत परिकल्पना को साकार करती है। सूचना एवं जन संपर्क विभाग की प्रदर्शनी बड़ी सुव्यवस्थित ढंग से लगाई गई है। जो जनपद के आकर्षण का केन्द्र रही। उन्होंने पंद्रह दिवसीय आयोजित प्रदर्शनी में केन्द्र व राज्य सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों उपलब्धियों, विकसित भारत की थीम पर आधारित चित्र प्रदर्शनी को जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने देखा और सरकार की बहुआयामी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में रूपांतरित करने की परिकल्पना को सराहा। आम जनमानस के बीच में प्रदर्शनी एक आकर्षण का केन्द्र रही। प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक पोस्टरों के माध्यम से दी गई।

News Wani