– भाजपा के नवनियुक्त नगर महामंत्री का पटका पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी नगर कार्यालय राधानगर में गुरूवार को नवनियुक्त महामंत्री चन्दन सिंह चौहान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश सिंह फौजी, पूर्व नगर अध्यक्ष रितेश कुमार गुप्ता सोल्डी, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता गुड्डा एवं नगर उपाध्यक्ष नागेश सिंह ने स्वागत करते हुए माला एवं पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह फौजी एवं रितेश कुमार गुप्ता सोल्डी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पदाधिकारियों को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं उनकी टीम का पूरा सहयोग करना आवश्यक है। नवनियुक्त महामंत्री चन्दन सिंह चौहान ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखते हुए एक मजबूत और सक्रिय टीम का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के जसवंत गिहार, नईम अहमद, रज्जन गुप्ता, इसरार अहमद, शैलेन्द्र मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
News Wani
