अग्रवाल मंडी टटीरी के सूरजपुर महनवा रेलवे अंडरपास के पास बृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेलवे लाइन से नीचे झाड़ियों में एक पूर्व प्रधान की पुत्रवधू का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान का बेटा दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत है। उनकी पत्नी दो दिन पूर्व अपने मायके गई थी। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपने घर लौट रही थी, लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान का बेटा दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत है। उनकी पत्नी दो दिन पूर्व अपने मायके गई थी। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपने घर लौट रही थी, लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का मानना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है।
News Wani
