Breaking News

“पति छत पर आशिक संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी खोला दरवाजा तो नज़ारा देख पति के उड़े होश फिर खुद किया चौकाने वाला फैसला”

 

उत्तर प्रदेश:  बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला सिंघवाली अहीर थाना क्षेत्र के बिलोचपुरा गांव का है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को पराए युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद गुस्साए पति और उसके परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी. जानकारी के मुताबिक, गांव का ही युवक साहिल शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध था. वह अक्सर पति की गैरमौजूदगी में महिला से मिलने पहुंच जाता था. बीती रात करीब 2 बजे जब परिवार के लोग छत पर सो रहे थे, तभी साहिल चोरी-छिपे महिला के कमरे में घुस गया. इसी दौरान कमरे से आई आहट ने परिजनों को चौंका दिया. उन्हें लगा कि घर में कोई चोर घुस आया है. जैसे ही महिला का कमरा खोला गया तो नजारा देख सभी के होश उड़ गए.

अंदर साहिल और महिला आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे. यह देखते ही महिला का पति भड़क उठा और उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर दोनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान महिला बार-बार अपने प्रेमी को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन गुस्साए परिजन रुकने को तैयार नहीं थे. पिटाई से साहिल लहूलुहान हो गया और जमीन पर तड़पने लगा. पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब गांव और सोशल मीडिया में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल साहिल को थाने ले गई. पति की तहरीर पर साहिल के खिलाफ अवैध संबंधों के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

About NW-Editor

Check Also

पति को खीर खिलाकर प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड! सच्चाई जानकर पुलिस भी रह गई हक्का-बक्का

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *