Breaking News

पति को खीर खिलाकर प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड! सच्चाई जानकर पुलिस भी रह गई हक्का-बक्का

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बड़ौत थाना क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी किसान सचिन डागर (34) की शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

सचिन के गले पर चोट के दिखे निशान

पुलिस के मुताबिक, पत्नी रचना ने पड़ोसियों को फोन कर बताया कि सचिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और आनन-फानन में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों और परिजनों को सचिन के गले पर चोट के निशान दिखे, जिसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक युवक शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 27 मिनट पर रचना के घर में दाखिल होता और देर रात करीब तीन बजकर 27 मिनट पर बाहर निकलता हुआ दिखाई देता है।

पूछताछ में पत्नी रचना ने अपराध किया स्वीकार

पुलिस ने बताया कि वारदात से पहले महिला ने पति को खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया था। पुलिस के मुताबिक, दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि की। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में पत्नी रचना ने अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि रचना की इंस्टाग्राम के जरिए रंछाड़ गांव निवासी सोनू से दोस्ती हुई थी और उसने खुद को नौसेना का जवान बताया था।  अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच संबंधों का सचिन विरोध करता था। उन्होंने बताया कि रचना ने वारदात से पहले खीर में पांच-छह नशीली गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं, जिसके बाद उसने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर सचिन की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद ध्वस्त, कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद तनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *