Breaking News

धाता में निर्माण गिराने के मामले ने पकड़ा तूल, हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने की जांच

धाता, फतेहपुर। कस्बे में पट्टाधारक का निर्माण बिना नोटिस दिए गिराए जाने के मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसील और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित पक्षों से पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईकोर्ट की जूनियर डिवीजन की न्यायिक अधिकारी शुभ्रा प्रकाश की देखरेख में प्रशासनिक अधिकारियों ने पट्टाधारकों, कानूनगो और लेखपाल के बयान दर्ज किए। जांच के बाद अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार कर हाईकोर्ट भेजने की बात कही।

मौके पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार यादव, एसडीएम खागा अश्विनी पांडेय, सीओ रवि प्रकाश सिंह, तहसील प्रशासन के अधिकारी, पुलिसकर्मी और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के पहुंचने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

मामले में पट्टाधारक ने आरोप लगाया है कि उसका निर्माण बिना किसी पूर्व नोटिस के गिरा दिया गया। इस कार्रवाई के खिलाफ पट्टाधारक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद मामले की जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए।

प्रशासनिक टीम ने पट्टाधारकों के साथ कानूनगो और लेखपाल से भी पूछताछ की। साथ ही पट्टे और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों एवं तथ्यों की जानकारी जुटाई गई।

अब जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में भेजे जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

खागा, फतेहपुर। जिस करवा चौथ पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *