फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भवनापुर मजरे गढ़ा में पति द्वारा त्योहार के लिए पैसे न देने से नाराज 35 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, भवनापुर मजरे गढ़ा गांव निवासी सुरेंद्र की पत्नी आरती देवी ने बुधवार देर शाम घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पति सुरेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी त्योहार के लिए पैसे मांग रही थी। इस पर उसने दो दिन बाद पैसे देने की बात कही थी। इसी बात से नाराज होकर आरती ने यह कदम उठा लिया।
वहीं, मृतका के भाई राजू निवासी संतपुर, थाना धाता ने अपने जीजा पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
News Wani
