Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। बाइस दिन पूर्व अनियंत्रित होकर बाइक कुत्तों के झुंड से टकरा जाने से घायल हुए 45 वर्षीय अधेड़ की कानपुर से घर लौटते समय रास्ते में मौत हो गई।

बताते चलें कि मलवां थाना क्षेत्र के बुधइयापुर गांव निवासी राम सिंह लोधी का पुत्र जय सिंह आठ अक्टूबर को रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था। तभी थाना क्षेत्र के काका ढाबा के समीप सर्विस लेन पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर कुत्तों के झुंड से टकरा गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। बुधवार शाम को कानपुर से घर लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के पुत्र मोहित ने दी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में एनएससी की जमानत राशि वापस पाने का मौका, 14 नवंबर तक जमा करें पौधरोपण के प्रमाण

फतेहपुर। वन विभाग से जनवरी 2013 से जनवरी 2026 तक वृक्ष पातन की अनुमति लेने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *