Breaking News

फतेहपुर में 3 नवंबर को रोजगार पाने का मौका, 40 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

फतेहपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में 40 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय, प्रदेश और जनपद स्तरीय कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

रोजगार मेले में एयरटेल, वोडाफोन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो वेयरहाउस, पेटीएम, मिंडा, सिद्धि इन्फोनेट, अमेजन, बजाज मोटर्स और जी-4एस सिक्योर सॉल्यूशंस सहित कई कंपनियों के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण और रोजगार मेले से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय के दूरभाष नंबर 05180-298602 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

खागा, फतेहपुर। जिस करवा चौथ पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *