खागा, फतेहपुर। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव के दोबारा विजयी होने पर खागा क्षेत्र के चांदपुर गढ़ा में खुशी का माहौल रहा। जीत की खुशी में समाजवादी पार्टी खागा के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव के आवास पर मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के साथियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर उन्हें और समाजवादी पार्टी संगठन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सत्य प्रकाश यादव ने साथियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए जीत की खुशी साझा की।
चांदपुर गढ़ा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वजीत, कमलेश निषाद, अतहर सिंह, भूपनारायण निषाद, मोतीलाल निषाद, अभय शर्मा, प्रवीण शर्मा, शहनवाज हुसैन, रामभवन पासी, राजू यादव और राजेश यादव सहित बूथ एवं सेक्टर प्रभारी गढ़ा मौजूद रहे।
सभी ने डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और समाजवादी पार्टी की इस सफलता पर खुशी मनाई। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं के योगदान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
समाजवादी पार्टी खागा के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव के आवास पर आयोजित मिठाई वितरण कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
News Wani
