Breaking News

फतेहपुर में अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे, बाइक सवारों समेत कई लोग घायल

फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के टेकनारी गांव निवासी इंताफ अहमद का पुत्र परवेज अहमद हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास टायर की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह वह अपने मित्र स्वर्ण कुमार पुत्र महेश प्रसाद निवासी बेरागढ़ीवा के साथ बाइक से शहर आ रहा था। जैसे ही दोनों बेरागढ़ीवा से कुछ दूर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।

इसी तरह गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया निवासी रामनरेश का 18 वर्षीय पुत्र नागेंद्र अपने पुत्र दुर्गेश, जो रामपाल का पुत्र बताया गया है, के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी चकसकरनपुर के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए।

वहीं, ललौली थाना क्षेत्र के सिंधाव गांव निवासी स्वर्गीय तुलवा का 90 वर्षीय पुत्र कल्लू गुरुवार सुबह ई-रिक्शा में बैठकर खजुहा से घर लौट रहा था। तभी जोनिहां के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में कौशल प्रतियोगिता की तैयारी तेज, 2192 युवाओं ने दिखाया हुनर का दम

फतेहपुर। युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें कौशल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *