Breaking News

फतेहपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ ने 11 ब्लॉक संयोजकों को सौंपी जिम्मेदारी

फतेहपुर। राजरानी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी सदस्यों का परिचय कराया गया और बैठक के एजेंडे की जानकारी दी गई।

शिक्षक हितों को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं का ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक समाधान कराने के उद्देश्य से नए ब्लॉक संयोजकों का मनोनयन किया गया। ब्लॉक महामंत्री राजीव उमराव ने सभी सदस्यों को अपने कर्तव्यों का बोध कराते हुए संगठन के प्रति सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को संयोजक नियुक्त किया गया:

  • अमौली: माधव उमराव

  • देवमई: नीतीश त्रिपाठी

  • खजुहा: गिरीश चंद्र त्रिवेदी

  • मलवां: राजेंद्र सैनी

  • बहुआ: उदित गुप्ता

  • असोथर: रतन स्वरूप

  • तेलियानी: प्रभाकांत दीक्षित

  • नगर क्षेत्र: वंदना

  • भिटौरा: विजय श्रीवास्तव

  • हसवा: शक्तिदत्त द्विवेदी

  • हथगाम: विनोद कुमार सिंह

नवनियुक्त संयोजकों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

खागा, फतेहपुर। जिस करवा चौथ पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *