Breaking News

खान सर कोचिंग सेंटर तोड़फोड़ मामले के आरोपी की नेपाल में संदिग्ध मौत, होटल से मिला शव

पटना/सहरसा। बिहार के चर्चित शिक्षक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस कुमार यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर रात हुई इस घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

होटल में संदिग्ध हालत में मिला शव: जानकारी के अनुसार, सहरसा निवासी प्रिंस कुमार यादव का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

साथ मौजूद लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस: नेपाल पुलिस ने घटना के समय प्रिंस यादव के साथ मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

खान सर के कोचिंग सेंटर हमले के मामले में भी आया था नाम: प्रिंस कुमार यादव का नाम इससे पहले पटना में चर्चित खान सर के कोचिंग सेंटर में हुई तोड़फोड़ और हमले के मामले में भी सामने आया था। इसी वजह से यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

जिला परिषद चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी: बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। वह आगामी जिला परिषद चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे। उनकी अचानक मौत के बाद समर्थकों और परिजनों में शोक का माहौल है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका: रौशन आनंद और उनके समर्थक इस मामले को हत्या बता रहे हैं। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

बगहा पुलिस का बड़ा एक्शन: डकैती की साजिश नाकाम, हथियार व लूट के सामान के साथ अंतरजिला गिरोह के 9 कुख्यात गिरफ्तार

Bagha : जिला पुलिस ने समय रहते एक बड़ी और खौफनाक आपराधिक वारदात को नाकाम करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *