Breaking News

चरित्र पर शक में पति बना हैवान, पत्नी की हत्या; मासूम के सिर से उठा मां का साया

गुरुग्राम। फरुखनगर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर में हथौड़े मारकर हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान कैथल की रहने वाली 35 वर्षीय पूजा के रूप में की गई। बताया जाता है कि उसकी शादी 13 साल पहले नायब नाम के व्यक्ति से हुई थी। परिवार फरुखनगर में रहता है। पति नायब इलाके में ईंट सप्लाई का काम करता है। दंपती का 10 वर्षीय बेटा है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि नायब ने हथौड़े से पूजा के सिर पर वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पति को हिरासत में लिया गया है।

About NW-Editor

Check Also

”गुरुग्राम में थार हादसा: तेज रफ्तार ने छीनी 5 जिंदगियां, जज की बेटी भी शामिल”

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में अलसुबह दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *