Breaking News

फरीदाबाद में मर्डर मिस्ट्री, 38 वर्षीय व्यक्ति का शव बिजली पोल के अंदर मिला

गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके सिर और मुंह पर पत्थरों से भी वार किया गया। आरोपित शव को फाजिलपुर गांव के पास एसपीआर रोड पर एक बिजली पोल के अंदर होल में छिपाकर फरार हो गए। बादशाहपुर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और जांच शुरू कर दी।

थाना पुलिस ने बताया रविवार दोपहर करीब 12 बजे फाजिलपुर गांव के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम में शव मिलने की जानकारी दी थी। इस पर थाना पुलिस, सीन आफ क्राइम और एफएसएल टीम एसपीआर रोड पर मौके पर पहुंची। शव का कुछ हिस्सा पोल से बाहर निकला हुआ था। बाकी हिस्सा अंदर छिपा हुआ था। सिर और मुंह पर पत्थर से वार के निशान पाए गए। गले में गमछा लिपटा मिला।

गमछे से गला दबाकर हत्या की आशंका

पुलिस को आशंका है कि पहले किसी ने गमछे से गला दबाकर व्यक्ति की हत्या कर दी फिर पहचान छिपाने के उद्देश्य से मुंह पर पत्थर से वार किए गए। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। बादशाहपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय पाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई

 

About NW-Editor

Check Also

पिता की चिता के सामने नहीं पहुंचीं बेटियां, वीडियो कॉल पर किए अंतिम दर्शन; संस्कार के लिए भेजे ₹5100

हरियाणा के सोनीपत से एक भावुक और चर्चा में आई घटना सामने आई है। यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *