Breaking News

बागपत में दो दोस्तों को इंजेक्शन देकर जिंदा दफनाया: मंदिर परिसर में दफन मिले शव; मुख्य आरोपी साधु की तलाश जारी

बागपत के सिंगौली तगा गांव में दो दोस्तों की हत्या के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, अंकित प्रजापति और उसके दोस्त इसरार को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने के बाद जहर का इंजेक्शन लगाया गया और मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों के शव बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों युवक 25 जुलाई को बाइक से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। बुधवार रात आरोपी उज्ज्वल की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ और मंदिर परिसर में खुदाई कर दोनों शव बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, मामले में कृष्णा यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उसके बयानों में कई बार बदलाव सामने आया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद किया है। वहीं, मुख्य आरोपी बताए जा रहे साधु नरेशनाथ की तलाश में पुलिस की तीन टीमें उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

शव मिलने के बाद मृतकों के परिजनों ने आक्रोश जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसरार के परिजनों ने उसके तीन बच्चों की परवरिश के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मामले में पुलिस मृतकों के परिजनों और आरोपियों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराने की तैयारी कर रही है। इससे हत्या से पहले और बाद के घटनाक्रम तथा आरोपियों के बीच संपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

About NW-Editor

Check Also

मायके से लौटते समय लापता महिला का शव बरामद, जांच तेज

अग्रवाल मंडी टटीरी के सूरजपुर महनवा रेलवे अंडरपास के पास बृहस्पतिवार को दिल दहला देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *