फतेहपुर में एक मकबरे को लेकर आज विवाद हो गया। हिंदू संगठनों के लोग सुबह मकबरे पर पहुंच गए और तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद कुछ युवकों ने छत पर चढ़कर भगवा झंडा लगा दिया। जिसके बाद हंगामा हो गया। मकबरे पर भगवा झंडा देख मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। जिसके बाद पत्थरबाजी करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दौड़ाकर मकबरे से खदेड़ा। फिलहाल तनाव को देखते हुए मौके पर कई थानों का फोर्स तैनात कर दिया गया है। पूरा मामला सदर कोतवाली के अबूनगर इलाके का है।
ये खबर लगातार अपडेट हो रही है..