Breaking News

भाई ही निकला भाई का क़ातिल, पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज 22.04.2025 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा सगे भाई की गमछे से गला कसकर जान से मारने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 18.04.2025 की रात्रि को थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम भीती के रहने वाले रोहित उर्फ दुलारे पुत्र हिरालाल को उसके बड़े भाई सन्तराम ने गमछे से गला कसकर हत्या कर दी थी तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को घर से दूर ले जाकर एक पेड़ के नीचे रखकर पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई की किसी ने हत्या कर दी है । इस सम्बन्ध में दिनांक 21.04.2025 को मृतक की माँ कल्ली देवी की तहरीर पर थाना कमासिन में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम मे आज दिनांक 22.04.2025 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा व्यक्ति की हत्या करने वाले उसके सगे भाई  संत रंपुत्र हीरालाल कोरी निवासी भीती थाना कमासिन जनपद बांदा को ग्राम भीती से पकड़ा तथा घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमासिन श्री सुभाष चन्द्र कां0 संदीप सिंह
कां0 पंकज कुमार शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *