Breaking News

बुआलोई का कहर: वियतनाम में 19 की मौत, तबाही के बीच बचाव में जुटा प्रशासन

चक्रवात ‘बुआलोई’ के कारण हुई भारी बारिश से वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक यहां 19 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं। राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में वियतनाम के कुछ हिस्सों में 30 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश अभी और जारी रह सकती है।

बाढ़ और भूस्खलन के कारण यातायात हुआ बाधित

लंबे समय तक बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण सड़कों पर यातायात बाधित हुआ। हालात ऐसे बन गए कि सोन ला और लाओ काई प्रांतों के उत्तरी पहाड़ों से लेकर मध्य न्घे एन प्रांत तक लोगों का आपस में संपर्क टूट गया। झमाझम बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे उत्तरी इलाके में हर तरफ बाढ़ और भूस्खलन हुआ।

अधिकारियों ने जारी की चेतावनी

येन बाई प्रांत में थाओ नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर चला गया है। इसके परिणामस्वरूप घरों में एक मीटर तक पानी भर गया और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। राजधानी हनोई की बहुत सी सड़कें जलमग्न हो गई हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो लोग शहर से गुजरने वाली लाल नदी के आसपास रहते हैं, उन्हें सावधान और सतर्क रहना चाहिए।

जारी है 13 लापता लोगों की तलाश

सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि अधिकारी अब भी 13 लापता लोगों को ढूंढ रहे हैं, जिनमें 8 मछुआरे हैं। इसी ‘बुआलोई’ तूफान ने शुक्रवार से अब तक फिलीपींस में भी कम से कम 20 लोगों की जान ले ली है। यह तूफान सोमवार तड़के वियतनाम से टकराया और फिर वहां लंबे समय तक बना रहा। इसी कारण, खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया।

About SaniyaFTP

Check Also

इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमला: धमाकों से दहला इलाका, आग की लपटों के बीच मचा हड़कंप

इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार को बड़ा हमला हुआ। विस्फोटक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *