Breaking News

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की जिला कार्यकारिणी घोषित

 

फतेहपुर। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की जिला कार्यकारिणी की कार्यशाला पत्थरकट्टा चौराहा स्थित पूनम श्रीवास्तव के कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय श्बुंदेलखंडीश् ने कहा कि जिले की प्रगति, समाधान और रोजगार के अवसरों की वृद्धि के लिए बुंदेलखंड राज्य का निर्माण अब टाला नहीं जा सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक राज्य निर्माण की चेतना फैलाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने पदाधिकारियों से कहा कि यह केवल पद नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की जिम्मेदारी है। कार्यशाला में जिले की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिला अध्यक्ष ब्रजेश सोनी की अगुवाई में नई कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें उर्मिला लोधी हिमांशु श्रीवास्तव, संजय सिंह जौहरी, अभिषेक श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष,महामंत्री पूनम श्रीवास्तव, विनोद सिंह चंदेल, विनीत श्रीवास्तव, मंत्री अमित ठाकुर, बलराम लोधी, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, राम आसरे मौर्या को बनाया गया। कोषाध्यक्ष हार्दिक अग्रहरि, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज साहू, महिला अध्यक्ष पुष्पा पासवान, छात्र अध्यक्षरू अभिनेष मौर्य को बनाया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ब्रजेश सोनी और फतेहपुर नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि जिला इकाई संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

About NW-Editor

Check Also

शुद्ध पेयजल से जल जनित रोगों से बचेंगे ग्रामीण: विकास

– ग्राम पंचायत घनघोल में विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन – जल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *