Breaking News

सोशल मीडिया रील से खुला मामला, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

इटावा। पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने एक युवक को मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करते हुए पकड़ा और उसकी ज्ञज्ड मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के तहत सीज कर 19000 रुपये का चालान किया। साथ ही स्टंटबाज को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टंट की रील, वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्परता से टीम को कार्रवाई के लिए लगाया। स्टंटबाज ने अपना नाम विमल यादव पुत्र राघव सिंह निवासी ऊसरअड्डा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी बताया। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर स्टंट करना न सिर्फ स्वयं की जान के लिए खतरनाक है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है इसलिए इस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने सभी युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि मोटरसाइकिल, कार चलाते समय स्टंट न करें। ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें। पुलिस द्वारा ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

About NW-Editor

Check Also

ऑपरेशन कन्विक्शन में बड़ी सफलता, हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *