Breaking News

मवई व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों को बांटे प्रमाण पत्र

– व्यापारियों की समस्याओं का कराया जाएगा निस्तारण: किशन
– मवई व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा।
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला महामंत्री विनोद साहू ने मवई व्यापार मण्डल के 218 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मवई के समस्त व्यापारियों को प्रमाण पत्र देते हुए संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं का हल कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि जनपद की समस्त तहसीलों व कस्बों में व्यापारियों की कार्यशाला का आयोजन कर व्यापारी बन्धुओ को जागरूक किया जाएगा। मवई व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने कहा कि शीघ्र ही मवई के आस पास ग्रामों में इकाई का गठन करके व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। मवई व्यापार मंडल का लक्ष्य 500 से अधिक व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाने का है। प्रमाण पत्र वितरण में जिला महामंत्री विनोद साहू, उपाध्यक्ष रमेश सोनी, मवई व्यापार मण्डल के महामंत्री शत्रुघ्न साहू, पप्पू अग्रहरि, रवि अग्निहोत्री, सत्यम अग्रहरि, विक्रम सिंह, पिंटू अग्रहरि, अवधेश पाल, राजेश चौरसिया, रवि सोनी, योगेश सोनी, गोलू गुप्ता, मनोज मौर्या, अजय अग्रहरि, भरत लाल साहू, कन्हई द्विवेदी, राजेश चौरसिया, विपिन चौधरी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ

– महिलाओं व कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर लिया हिस्सा – कलश यात्रा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *