Breaking News

17 ओवरलोड वाहनों का चालान, 1740700 रूपए अर्थदण्ड वसूला

– जिले में गठित टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी
– ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करती टास्क फोर्स।
फतेहपुर। जिले में अवैध खनन व परिवहन को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा गठित टास्क फोर्स द्वारा सभी तहसील क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। तीनों तहसीलों में टास्क फोर्स ने 17 ओवरलोड वाहनों का चालान कर लगभग 1740700 रूपए अर्थदण्ड वसूलने का काम किया। साथ ही इस कार्य में जुड़े लोगों को चेतावनी दी है कि अवैध खनन व परिवहन न किया जाए। जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं तहसील स्तरीय टास्क फोर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों में गहन अभियान चलाया। जिसके दौरान सदर तहसील की टास्क फोर्स ने पांच वाहनों का चालान कर 413180 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया। इसी तरह खागा तहसील की टास्क फोर्स ने ग्यारह वाहनों का चालान कर 1250140 रूपए का अर्थदंड अधिरोपित किया। उधर बिन्दकी तहसील की टास्क फोर्स ने एक वाहन का चालान कर 77380 रूपए का अर्थदंड अधिरोपित किया। इस प्रकार जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं तहसील स्तरीय टास्क फोर्स ने कुल 17 ओवरलोड वाहनों का चालान कर 1740700 रूपए का अर्थदंड अधिरोपित किया। आगे भी नियमित रूप से अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ टास्क फोर्स की कार्यवाहियां जारी रहेगी।

About NW-Editor

Check Also

बेटी शिक्षा अभियान अब डिजिटल हुई उड़ान का हुआ समापन

– डिजिटल जागरूकता संदेश प्रसारित कर फैलाई जागरूकता – किशोरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *