– चार व पांच अप्रैल को भदबा में होगा अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ
– महाआरती में भाग लेते भक्त।
फतेहपुर। नशे व मांस से मुक्त चरित्रवान समाज के निर्माण हेतु निरंतर कटिबद्ध भगवती मानव संगठन व पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी चच्चिदानन्द सदगुरूदेव परंमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के पूर्ण आशीर्वाद स्वरूप हर माह की भांति इस माह के प्रथम रविवार को गुरूवर की दिव्य जन्मस्थली भद्रवास भदबा में दिव्य महाआरती कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ गुरूवर के दिव्य जयकारों व भगवती मां के दिव्य जयकारों से किया गया। नित्य साधनाक्रमानुसार साधना सम्पन्न कर साधनात्मक क्रम का समापन किया गया। समापन बेला पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने अवगत कराया गया चार-पांच अप्रैल को गुरूवर की जन्मस्थली भदबा में शक्ति सेवा में चौबीस घण्टे का अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ होगा। समस्त धर्मप्रेमी गुरूवर के शिष्यों व मां के भक्तों को संगठन आमंत्रित करता है। इस मौके पर अवधेश गुप्ता, अजय कुशवाहा, दीप अवस्थी, नीरज गुप्ता, राजकुमारी, गायत्री सिंह चौहान, शशीकान्ती, प्रभा श्रीवास्तव, डा0 शिवशंकर उत्तम, शम्भू दयाल गुप्ता सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

News Wani