Breaking News

फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह: 385 नवदंपतियों ने थामा जीवनभर का साथ

फतेहपुर:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन समाज कल्याण विभाग ने किया जिसमें कुल 385 नवदंपतियों ने अग्नि की बेड़िमे सात फेरे लिए और पहुंचे जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने आशीर्वाद और उपहार प्रदान किया। समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव ने बताया खागा तहसील में 220 जोड़ो का विवाह वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया और हसवा में 53 और भिटौरा ब्लॉक में 112 शादियां कराई गई और योजना के अनुसार सांमन और उपहार दिया गया।

Chief Minister's mass marriage in Fatehpur | फतेहपुर में मुख्यमंत्री  सामूहिक विवाह: 51 जोड़ों ने लिए सात फेरे, ब्लॉक प्रमुख ने दिया आशीर्वाद -  Fatehpur News | Dainik Bhaskarआयोजन स्थल पर पारंपरिक सजावट किया गया। ढोल-नगाड़ों और मंगलगीतों के बीच विवाह की रस्में 1005 आचार्यों द्वारा संपन्न कराई गईं। सुबह से ही वर-वधुओं और उनके परिजनों की चहल-पहल बनी रही वंही हसवा ब्लॉक में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान एवं बीडीओ अशोक कुमार सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता बढती है। आर्थिक मदद मिलने से गरीबों की बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। इससे समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगता है

The wedding took place in the Chief Minister's mass marriage, the faces of the newlyweds blossomed after receiving the gift | खागा में एक दूजे के हुए 36 जोड़े: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाहऔर जरूरतमंद परिवारों को सम्मान के साथ बेटियों का विवाह संपन्न कराने का अवसर मिलता है। उन्होंने नवदम्पतियों से परस्पर विश्वास, प्रेम और सहयोग के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने को कहा। समारोह के दौरान थरियांव एस ओ राजेन्द्र सिंह ने और हसवा चौकी इंचार्ज अरूण मौर्य ने सुरक्षा व्यवस्था देखा। अधिकारियों ने भी वर-वधुओं को शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति ने नव दंपति को गृहस्थी का सामान भेंट किया। विवाह के बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, बीडीओ अशोक कुमार सिंह, एडीओ पंचायत कौशलेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव, नोडल प्रभारी उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई, एपीओ नितिन श्रीवास्तव सहित तमाम लोग रहे।

About Rizvi Rizvi

Check Also

हिंदू सम्मेलन के लिए रोली टीका करके किया आमंत्रित

– व्यापारी को रोली टीका लगाकर सम्मेलन के लिए आमंत्रित करते आयोजक। खागा, फतेहपुर। आगामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *