Breaking News

चैकी प्रभारी ने बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी मिठाई

बच्चों के बीच खुशियां साझा करते चैकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा।
खागा, फतेहपुर। थाना खखरेरू के अंतर्गत शिवपुरी प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने दीपावली के पावन पर्व पर गरीब बच्चों व बुजुर्गों संग दीप जलाकर खुशियां मनाई उन्होंने मिठाई बांटकर त्यौहार की शुभकामनाएं दी।
चैकी प्रभारी ने कहा कि दीपावली का त्योहार प्रेम भाईचारा और प्रकाश का प्रतीक है। हमें इस दिन जरूरतमंदों की मदद कर खुशियां साझा करनी चाहिए। वहीं अपने साथ असहाय मजबूर गरीब लोगों को खुशियों में शामिल कर उनके अंधकार जीवन में प्रकाश लाना यही इस पर्व का उद्देश्य है। इस अवसर पर चैकी स्टाफ सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। माहौल में उल्लास और आपसी सद्भाव का सुंदर संदेश देकर एक अनूठी मिसाल पेश की गई।

About NW-Editor

Check Also

पैतृक मकान पर कब्जे को लेकर डीएम से लगाई गुहार

– डीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़ा पीड़ित। फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *