सिरसागंज, फिरोजाबाद। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एमडी जैन इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विद्यालय में द्वितीय बार नागरिक शास्त्र मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 11 एवं 12 के नागरिक शास्त्र विषय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
नीरज कुमार जैन ने विद्यार्थियों के पोस्टर, क्राफ्ट का अवलोकन. करते हुए उनकी प्रशंसा की। इसके साथ ही उनसे विषय से सम्बंधित प्रश्न भी पूँछे। उन्होंने बताया कि इस मेले को लेकर विद्यार्थी उत्साह से परिपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि नागरिक शास्त्र मेले में विद्यार्थियों के अन्दर सीखने की प्रवृत्ति में वृद्धि हुई है। इस मेले में विद्यार्थियों ने नागरिक शास्त्र विषय के विभिन्न प्रकरणों जैसे भारत का संविधान, मौलिक अधिकार, आम चुनाव, वैश्वीकरण, अंतर्राष्ट्रीय संगठन, राष्ट्र निर्माण की चुनौतियां, भारत के विदेश सम्बंध, पर्यावरण, विश्व में सुरक्षा, न्यायालय, नीति निदेशक तत्व, समानता आदि पर अपने पोस्टर, क्राफ्ट प्रस्तुत किए। जिनमें तब्बुसम प्रथम, मोनिका द्वितीय एवं साधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन संजय कटारा, सत्यपाल सिंह, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव ने किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ शेष प्रतिभागियों क्रमशः रजनी, संध्या, डॉली, प्रतीक्षा, इरम, प्रिया, सोली, स्वाली, अपूर्वा, साक्षी, कीर्ति, तान्या यादव, छवि, बबिता, खुशबू, ज्योति, मुस्कान, सुहाना, आरती, रुचि यादव, तान्या पाटकर, प्राची, शाहीन, खुशी, रागिनी, निशा, रोशनी, मोहिनी, निधि, रानो, सोनी, सिमरन, कुलसुम, काजल एवं सुंदरी को भी सम्मानित किया गया। मेले में संदीप जैन, प्रशांत जैन, अंजय जैन, राजीव जैन आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

News Wani