– श्रम विभाग में दलालों का बोलबाला: रिंकू लोहारी
– राज्य महिला आयोग की सदस्य को शिकायती पत्र देते भाजपा नेता रिंकू लोहारी।
फतेहपुर। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने श्रम विभाग के रजिस्टर्ड श्रमिकों को राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजु प्रजापति के सामने पेश करते हुए श्रमायुक्त व कार्यालय के कर्मचारी से लेकर इंस्पेक्टर के द्वारा बाहरी व्यक्ति के माध्यम से श्रमिकों को मिलने वाली लाभकारी योजना मातृत्व शिशु योजना, विवाह अनुदान, मृतक अनुदान में जो पैसा सरकार द्वारा मिलता है उसे बंदरबांट का कार्य श्रम विभाग में सुविधा शुल्क के नाम पर ली जा रही है। यदि कोई श्रमिक सुविधा शुल्क नहीं देता है तो उसका आधार सत्यापन व मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं किया जाता। जिससे वह लाभ से वंचित हो जाता है। उन्होने राज्य महिला आयोग की सदस्य को बताया कि इस विषय पर श्रमायुक्त से वार्ता भी की गई थी। श्रमायुक्त ने बताया कि सभी लाभार्थियों को कार्यालय भेजिए। वह सभी लाभार्थियों को लेकर 12 सितंबर को लेकर कार्यालय पहुंचे। सभी के फार्म भी दिए लेकिन आज तक किसी का भी सत्यापन श्रमायुक्त द्वारा नहीं किया गया। श्रम विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व अवैध वसूली लगातार कार्यालय में चल रही है। श्री लोहारी ने आयोग की सदस्य से मांग किया कि श्रमायुक्त कार्यालय की जांच विभाग के मंत्री व मुख्यमंत्री के द्वारा करवाई जाए। राज्य महिला आयोग की सदस्य को ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य के अलावा सुनील राज पासवान, लाभार्थी कविता, अंजु, मेड़ेलाल, धनमति, रामबहादुर, सावित्री, गोमती, सुशीला, रेखा भी मौजूद रहीं।

News Wani