Breaking News

मोहाली कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप: कॉम्प्लेक्स खाली, सुरक्षा सख्त—CM मान बोले, सुरक्षा में लापरवाही नहीं चलेगी

मोहाली। चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के कार्यालय पर हैंड ग्रेनेड हमले के बाद अब मोहाली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-मेल में स्कूलों के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ई-मेल के स्त्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

थ्रेट ई-मेल भेजने वाले खालिस्तान नेशनल आर्मी का पता लिखा है। इसके नीचे इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकनशाह वाला, डॉ. गुरिनबेर सिंह और खान राजादा का नाम लिखा है। चेतावनी दी गई है कि पंजाब अब खालिस्तान बनकर रहेगा। स्कूलों में भी बम धमाकों की बात लिखी है। धमकी भरी ई-मेल के बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली करवा चेकिंग अभियान चलाया गया है। डॉग और बम स्क्वायड भी पहुंचा है। इसके आलवा स्कूलों में भी गहन चेकिंग की गई है। शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

About NW-Editor

Check Also

“जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी”

पंजाब के जालंधर से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के पॉश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *