Breaking News

जयपुर में घूमने आई एक विदेशी महिला से 5 लड़कों ने की गंदी हरकत, CCTV में दिखे आरोपी

जयपुरः राजधानी जयपुर में घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है. पांच युवकों ने अकेली महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है.  आमेर थाना अधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि जापान से जयपुर घूमने आई महिला पर्यटक ने आमेर थाने में शिकायत दी है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जयगढ़ महल घूमने गई थी. वह आमेर महल के पिछले हिस्से से जयगढ़ किले की तरफ आ रही थी. रास्ते की प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए फोटो खींचने के लिए रुकी.

पांच लड़कों ने की छेड़छाड़ः वहां मौजूद पांच युवक उसके पास पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे. जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगे. अचानक हुए इस घटनाक्रम से महिला घबरा गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी. महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उन लोगों से खुद को छुड़ाया और डरी सहमी हालत में दौड़ते हुए आमेर किले की तरफ भागी, जहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को पूरी घटना की जानकारी दी. महिला 2-3 दिन पहले जयपुर आई थी.

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरूः सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियो की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं.

About NW-Editor

Check Also

उज्जैन के इंस्पेक्टर को राजस्थान में CBI ने किया गिरफ्तार: 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, बिचौलिए के जरिए 3 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जयपुर टीम ने उज्जैन के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *