Breaking News

ध्वजारोहण के दौरान अचानक टूटी रस्सी, जमीन पर गिरा तिरंगा; दोबारा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

जयपुर के स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब ध्वजारोहण के ठीक बाद तिरंगे की रस्सी अचानक टूट गई और राष्ट्रीय ध्वज नीचे गिर गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल स्थिति संभाली और सम्मानपूर्वक तिरंगे को उठाया। इसके बाद ध्वजारोहण की व्यवस्था दोबारा की गई और राष्ट्रीय ध्वज को फिर से फहराया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान में हिस्सा लिया।

घटना के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए कार्यक्रम को आगे जारी रखा। हालांकि, ध्वजारोहण के दौरान हुई इस तकनीकी गड़बड़ी की चर्चा समारोह स्थल पर बनी रही।

About NW-Editor

Check Also

जयपुर में 3 साल की मासूम का अपहरण: टॉफी दिलाने के बहाने बस से ले गया युवक

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार रात तीन साल की मासूम बच्ची के अपहरण का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *