Breaking News

जयपुर के सुबोध कॉलेज में भीषण आग: बेसमेंट पार्किंग में खड़ी 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक

जयपुर। राजधानी जयपुर के रामबाग सर्किल स्थित सुबोध कॉलेज के बेसमेंट पार्किंग में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से पार्किंग में खड़ी तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। समय रहते दमकल कर्मियों ने अन्य वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाकर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:45 बजे बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़ी दो अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटी भी इसकी चपेट में आ गईं। तीनों स्कूटी धू-धू कर जलने लगीं, जिससे पूरे बेसमेंट में धुआं भर गया और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही 22 गोदाम फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले आसपास खड़े अन्य वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाया, ताकि आग और न फैल सके। इसके बाद करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

दमकल विभाग के अनुसार, आग बुझाने में इसलिए भी समय लगा क्योंकि बेसमेंट में धुआं तेजी से फैल गया था और अन्य वाहनों को हटाना आवश्यक था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गईं।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया बंद, 2011 से पहले जन्मे बच्चों पर लागू नया नियम

जयपुर : राजस्थान में अब उन लोगों की परेशानी बढ़ गई, जिनके बच्चों का जन्म 2011 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *