Breaking News

चमोली में टनल हादसा: 36 घंटे से जारी रेस्क्यू, दो मजदूरों की तलाश में जुटी टीमें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में टनल के भीतर फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। करीब 36 घंटे से बचाव दल टनल के अंदर पानी और मलबे के बीच जिंदगी की तलाश कर रहे हैं। हादसे के बाद से दो मजदूरों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें बढ़ रही हैं। टनल के अंदर पानी भरने से राहत एवं बचाव टीमों को अभियान आगे बढ़ाने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद रेस्क्यू टीमें आधुनिक उपकरणों की मदद से लापता मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

मौके पर राहत और बचाव कार्य को तेज किया गया है। टीमों का मुख्य फोकस टनल के उन हिस्सों तक पहुंचना है, जहां मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। परिजन और स्थानीय लोग भी मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

बारिश और टनल के भीतर जमा पानी के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है। अधिकारियों की निगरानी में बचाव दल हालात का आकलन करते हुए आगे बढ़ रहा है। फिलहाल दोनों लापता मजदूरों की तलाश सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

धराली ने दर्द के बीच चुनी नई राह, खेती और स्वरोजगार से फिर संवर रही जिंदगी

उत्तरकाशी। धराली आपदा को एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन अपनों को खोने और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *