Breaking News

कंपोजिट विद्यालय बम्बुरिहापुर के मेघावी छात्र/छात्राओं को बीएसए व डायट प्राचार्य द्वारा किया गया सम्मानित

 

अमौली/फतेहपुर: बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती त्रिपाठी,डायट प्राचार्य संजय कुशवाहा ने कंपोजिट विद्यालय बम्बुरिहापुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को बुलवाकर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर के कार्यालय में सम्मानित करते हुए पेन,डायरी,डिक्शनरी व स्मृति चिन्ह भेंट कर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया l सत्र 2024 25 में कंपोजिट विद्यालय बम्बुरिहापुर अमौली क्षेत्र से इन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की, जिसमें की प्रदेश स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता आकाश सिंह ने अपना प्रदेश में स्थान लाने के साथ-साथ नवोदय विद्यालय व अटल आवासीय दोनों परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया इसी क्रम में अंशिका नागर ने भी नवोदय में सफलता प्राप्त की थी अंशिका नागर सृष्टि नागर ने अटल आवासीय विद्यालय में व लक्ष्मी देवी,गुनगुन व सृष्टि नागर ने अटल आवासीय व योग्यता परीक्षा में सफलता हासिल कीl वही सृष्टि नागर ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त करना अपने आप में एक बहुत बड़ा कीर्तिमान है जो छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन को दर्शा रहा हैl इसमें कंपोजिट विद्यालय बम्बुरिहापुर के अध्यापकों के कुशल अध्यापन कार्य एवं अभिभावकों व स्वयं की कड़ी मेहनत है जिस कारण इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं कुशल निर्देशन के कारण इस मुकाम पर पहुंचकर विद्यालय सहित गुरुजनों व अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं जिस कारण बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर भारती त्रिपाठी व डायट प्राचार्य संजय कुशवाहा ने मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह के साथ ही साथ डायरी पेन,डिक्शनरी चॉकलेट आदि भेंट करते हुए बच्चों को शुभाशीष दियाl कार्यक्रम में बच्चों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारतीय त्रिपाठी,डायट प्राचार्य संजय कुशवाहा अमौली,खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार पाल, खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी देवमई प्रवीण शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी खजुआ पवन द्विवेदी, डाइट वरिष्ठ प्रवक्ता विनय मिश्रा, के साथ बम्बुरिहापुर कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता देवी,विद्यालय के कर्मठ शिक्षक कुलदीप तिवारी,अमौली ब्लाक व्यायाम शिक्षक आदित्य पांडे सहित सभी ने बच्चों को शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान किया l

About NW-Editor

Check Also

शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही योजना: कृष्णा

– खागा विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम में लिया हिस्सा – जल अर्पण करतीं खागा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *