Breaking News

सावन के दूसरे सोमवार पर रामचरितमानस पाठ का समापन, पूजन-आरती के बाद प्रसाद वितरण

खागा/फतेहपुर। विजयीपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत मझगवां में सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर परमहंस बाबा मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान विधि-विधान से चल रहे श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन हुआ। इसके बाद पूजन, आरती और हवन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री जय परमहंस बाबा कमेटी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजन एवं आरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
हवन और आरती संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन में श्री जय परमहंस बाबा कमेटी के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में आपसी एकता और धार्मिक उत्साह देखने को मिला। श्री जय परमहंस बाबा कमेटी एवं ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में निर्माणाधीन जेल का डीएम प्रभास कुमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए निर्देश

  *महोबा* जिलाधिकारी ने बिलबई रोड पर निर्माणाधीन जेल का किया निरीक्षण जिलाधिकारी प्रभास कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *