Breaking News

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे फल

– सभी राजनेताओं के लिए एक आदर्श हैं सोनिया गांधी: महेश
– जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते कांग्रेसी।
फतेहपुर। कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी आयु की कामना हेतु जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल पहुंच कर मरीजों को फल वितरण कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की। अस्पताल में उपस्थित पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज के समय में सोनिया गांधी जैसी नेता सभी राज नेताओं के बीच एक आदर्श हैं। जिस प्रकार उन्होंने भारत में आकर यहां की शैली एवं रीतियों को हृदय से अपनाया, ताज्जुब का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार विपक्षियों द्वारा उनके लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया बहुत दुखद है। भारतीय सभ्यता के विपरीत है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि निःसंदेह सोनिया एक आदर्श महिला हैं। जिन्होंने सदैव सदन की गरिमा का सम्मान किया है। साथ ही दिल में तमाम दर्द समेटे हुए संपूर्ण देश भक्ति के साथ देश के सामने अपने को एक संस्कारी बहु के रूप में प्रस्तुत किया है, जो आज की संसद में उपस्थित अशिक्षित एवं अमर्यादित लोगों के लिए उदाहरण स्वरूप है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, पार्टी प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, राम नरेश महाराज, कलीम उल्ला सिद्दीकी, आरिफ खान, हम्माद हुसैन, नफीस खान उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *