होली के रंग में सराबोर हुआ ठेकेदार संघ

– मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल
– होली मिलन समारोह में भाग लेते ठेकेदार संघ के पदाधिकारी।
फतेहपुर। रंगो के त्योहार होली के बाद से लगातार मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ठेकेदार संघ की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रंगों में सभी लोग सराबोर दिखाई दिए। होली मिलन समारोह में संघ के अध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह के अलावा सभी ठेकेदार शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। समारोह के दौरान अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द व भाईचारा बढ़ता है। होली का त्योहार हमें आपसी एकजुटता व भाईचारे का संदेश देता है। समारोह के दौरान सभी ने गुझिया व ठंडाई का आनंद भी उठाया। इस मौके पर धर्मेन्द्र सिंह परिहार, अनूप कुमार चौरसिया, शिवतोष गुप्ता, मनोज पाण्डेय, राजेन्द्र यादव, अखिलेश सिंह, भूपेन्द्र सिंह, डिम्पल, संतोष कुमार लोधी, सनी लोधी, अभिषेक गुप्ता, हिमांशु राठौर, उदित दुबे, सरवन सिंह, राजन गुप्त, नरेन्द्र तिवारी, सौरभ साहू, अंकित मिश्रा, मनोज लोधी व इन्द्रजीत लोधी भी शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

अपना दल एस हुसैनगंज विधानसभा की हुई बैठक

– जिलाध्यक्ष ने समीक्षा कर दिए निर्देश – बैठक में भाग लेते अपना दल एस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *