Breaking News

रामलीला मैदान ज्वालागंज में श्रीराम कथा का शंखनाद

– वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ भव्य भूमि पूजन
– रामलीला मैदान में भूमि पूजन करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित होने वाली आगामी नौ दिवसीय श्रीमद श्रीराम कथा के सफल आयोजन हेतु रविवार को रामलीला मैदान ज्वालागंज में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ग्यारह बजे विद्वान आचार्यों मोहित तिवारी, मिंटू पाण्डेय, कमल तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और भूमि शुद्धि के साथ किया गया। कार्यक्रम में कथा संयोजक कृष्ण कुमार तिवारी एवं मुख्य यजमान के रूप में सरोज भदौरिया माता आकाश सिंह भदौरिया ने सम्मिलित होकर भूमि देवी का पूजन किया और कथा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। इस अवसर पर आयोजक मंडल से मनोज साहू, धनंजय मिश्रा, श्रवण दीक्षित, विनीत श्रीवास्तव, जय किशन, अनिल महाजन, राकेश गुप्ता, ओम प्रकाश द्विवेदी, मनीष पाण्डेय, गंगाशरण करवरिया, गणेश गुप्ता, राकेश सोनी, अतुल कसेरा, रामजी श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिक, संत समाज उपस्थित रहे। आगामी 11 मार्च से 19 मार्च तक चलने वाली इस दिव्य श्रीराम कथा का वाचन परम श्रद्धेय चंदनकृष्ण जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा संयोजक कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि कथा के लिए भव्य पंडाल और श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने का आह्वान किया है। कथा के प्रथम दिन 11 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कालिकन मंदिर से प्रारंभ होकर कथास्थल तक पहुंचेगी।

About NW-Editor

Check Also

लद्दाख की मांगों पर फिर गरमाया माहौल, सोनम वांगचुक ने आंदोलन की दी चेतावनी

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *