Breaking News

बिजली की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी मोहम्मद हैदर घायल अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा

ताहिर हुसैन हाशमी/राशिद हुसैन
लखनऊ के 33/11 के वी न्यू नूरबाड़ी विद्युत उपकेन्द्र पर,32 वर्षीय मोहम्मद हैदर संविदा कर्मचारी की कार्य के दौरान,एक टी लाइन पर कार्य करते समय बिजली कि चपेट में आने से घायल हो गए.जिसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.वहां से उनको उपचार के बाद घर भेज दिया गया.हैदर के अनुसार वह काज़मैन स्थित आबोदाना कैंटीन के पास एक कंप्लेंट पर गए थे.तभी यह हादसा पेटी बॉक्स के ख़राब होने से हुआ.हादसे में हैदर का दाहिना हाथ और बालों का कुछ हिस्सा जल गया.हैदर ने विभाग के लोगों और कंपनी के लोगों पर आरोप लगाया है.उनका कहना है कि विभागीय स्तर पर भी कोई अधिकारी उनको देखने नहीं आया.और ना ही कंपनी की तरफ से किसी ने उनका हाल-चाल पूछा.उन्होंने बताया कि वह नूरबाड़ी पावर हाउस में तकरीबन 13 वर्षों से संविदा कर्मचारी पद पर काम कर रहे हैं. हैदर (टी&एम सर्विसेज कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड) के अधीन काम कर रहे हैं.आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह हादसा इसलिए हुआ की कंपनी की तरफ से काफ़ी अनियमिताएं और लापरवाहीयां बढ़ती जा रही हैं.अधिकतर पेटियां और झमपर खराब हैं, इसी कारण लाइन शॉट होने से हादसा हो गया.विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि.जो लाइन मैनों को सीढ़ियां दी गयी हैं.वह भी सीढ़ियां बहुत पुरानी हैं,सीढ़ियां टूटी हुई और जर्जर हालत में हैं.इन्हीं सीढ़ियों से लाइन मैन काम करने को मजबूर हैं.इसके बावजूद अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते हैं.

About NW-Editor

Check Also

योगी आदित्यनाथ सरकार में गौमाता की दुर्दशा हो रही- अजय राय, पूर्व मंत्री & प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

लखनऊ:उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *